राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी है।
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के राज्य दिवस के अवसर पर बधाई दी हैं । उन्होंने एक संदेश में कहा कि इन राज्यों की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और स्थायी परंपराएं देश की विविधता को समृद्ध बनाती हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि इन राज्यों के लोग अपनी प्रतिभा और सहजता के लिए जाने जाते हैं। वहीं इस मौके पर, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राष्ट्रीय विकास में इन राज्यों के लोगों के उल्लेखनीय योगदान के लिए सराहना की और उनके समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिया है।