कई लोगों की सुबह की शुरुआत चाय (Good morning bed tea) के साथ ही होती है,परंतु सुबह उठते ही चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होता है।
आज हम आपको बताएंगे कि खाली पेट चाय का सेवन करने से आपको किन- किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सुबह उठते ही चाय का सेवन करने से शरीर का कितना नुकसान हो सकता है।
खाली पेट चाय का सेवन करने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं खाली पेट चाय पीने की आदत की वजह से गंभीर बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है। यह कटु सत्य है कि स्वस्थ रहने के लिए खाली पेट चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।
सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने की वजह से किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है , इसे विस्तार से जानें। ....
मुंह से दुर्गंध की समस्या (Halitosis problem)
सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से मुंह से दुर्गंध आने की समस्या बन सकती है। सुबह उठते ही चाय पीने से ओरल हेल्थ को नुकसान भी पहुँचता है इसी वजह से मुंह से दुर्गंध आने लगती है। हमें सुबह खाली पेट चाय के सेवन से बचना चाहिए।
पाचन से संबंधित समस्याएं ( Digestive problems )
Good morning Bed tea का सेवन करने से पाचन से संबंधित समस्याएं बढ़ना तय है। सुबह उठते ही चाय का सेवन करने से गट बैक्टीरिया (Gut Bacteria ) को काफी नुकसान पहुंचता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गट बैक्टीरिया ही पाचन तंत्र को मजबूत रखने में सहायक होता है। गट बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचने की वजह से पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ( पढ़ें : क्या होता है गट बैक्टीरिया ? )
एसिडिटी की समस्या हो सकती है (Acidity problem)
सुबह खाली पेट चाय का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। सुबह उठते ही चाय के सेवन से परहेज करना चाहिए। सुबह खाली पेट चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रहता है।
यूरिन अधिक आने की समस्या (Urine Problem)
सुबह खाली पेट चाय पीने से यूरिन अधिक आने की समस्या हो सकती है। अधिक यूरिन आने की वजह से शरीर में पानी की कमी स्वाभाविक हैं। शरीर में पानी की कमी होने पर कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का खतरा बन जाता है।
पेट ठीक से साफ नहीं होता (Stomach doesn't clear properly)
जब हम सुबह में खाली पेट चाय का सेवन करते हैं तो पेट ठीक से साफ नहीं होता है। चूंकि स्वस्थ रहने के लिए पेट का ठीक से साफ होना बहुत जरूरी होता है। इसलिए पेट के ठीक से साफ न होने की वजह से कई तरह की समस्याओं का खतरा बना रहता है। जानकारी इ लिए बता दें कि चाय में कैफीन काफी मात्रा में पाया जाता है और उसका खाली पेट कैफीन का सेवन नुकसानदायक ही नहीं जहरीला भी हो सकता है।
कुछ आपके लिए सामान्य प्रश्नोत्तर ( FAQ )
1- भूखे पेट चाय पीने से क्या होता है ?
सुबह खाली पेट चाय पीने से आपके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है, इससे पेट में एसिडिक और अल्कलाइन तत्व का बैलेंस खराब हो जाता है। जो मेटाबॉलिज्म पर भी काफीअसर डालता है। जिससे आपके शरीर को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ज्यादातर लोग मानते हैं कि सुबह के समय चाय पीने से शरीर में चुस्ती आ जाती है, लेकिन ऐसा नहीं होता है। यह सिर्फ दिमागी फितूर हैं जो आपकी आदत में बदल गया है।
2- एक दिन में कितनी बार चाय पीना चाहिए?
सुबह खाली पेट चाय पीने के फायदे जीरो है। आप काली चाय पी सकते हैं, इसमें नीबू व कुछ मसालों के मिश्रण हो। दरअसल।,चाय में मौजूद कैफीन कई तरह की समस्याएं पीडा करता है, जैसे- अनिद्रा, चक्कर आना, दिल में जलन और नर्वसनेस इत्यादि को उत्पन्न कर सकता है। इसलिए अधिक चाय न पिएं। एक्सपर्ट का कहना है कि आप 1 दिन में 1 से 2 कप चाय पिएं। वह भी दूध की नहीं , काली चाय पी सकते हैं।
3 - चाय या कॉफी पीने का सबसे अच्छा समय
आप इसे सुबह भी पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, कि खाली पेट कभी ना पीएं। खाली पेट चाय पीना निजर्लीकरण का कारण बन सकता है। खासकर जब इसका सेवन 8-9 घंटे की नींद के बाद किया जाए तब शरीर में भोजन और पानी की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। यही सबसे बड़ा नुकसान का कारन बनता है।
4 - लड़कियों को चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?
कहा जाता है कि एक कप चाय में 26.1mg कैफीन मात्रा होत है, यह ब्लड प्रेशर को बढ़ाने के साथ ही हार्ट के धड़कन को भी बढ़ा देता है। जो आपको और ज्यादा अनकंफर्टेबल फील करवाता है। इससे लड़कियों के पीरियड्स के समय होने वाला स्ट्रेस और एंजाइटी भी बढ़ जाती है।
5 - अच्छी चाय की पहचान कैसे करें?
सूखी चायपत्ती चबाने पर हल्का अगुवा वह कसैला स्वाद देती है। यदि बेस्वाद या कडुवापन लिए हो तो भी मिलावटी चायपत्ती मान लीजिये। थोडा नमक और विनेगर डालकर रगड़े बहुत मामूली रंग आते तो असली,और रंग अधिक आए तो नकली होता है । बाकी सत्य का परीक्षण तो लैब में ही किया जा सकता है।
6- हम चाय कैसे छोड़ सकते हैं?
चाय पीना सेहत के लिए है खराब, यह सब जानते हुए भी हम चाय नहीं छोड़ पा रहे हैं। चाय की आदत
धीरे - धीरे छोड़े। कई लोग बार-बार कहते हैं चाय छोड़ना है। लेकिन छोड़ नहीं पाते हैं। आप अधिक से अधिक पानी पिए। अगर आप सच में चाय पीने की आदत को छोड़ना चाहते हैं तो तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं। पर्याप्त नींद लें, अगर आप 6 से 7 घंटे की भरपूर नींद लेते हैं तो आपको चाय की जरूरत नहीं पड़ेगी।
7-दुनिया की सबसे महंगी चाय कौन सी है?
दुनिया की सबसे महंगी चाय का नाम है दा-होंग-पाओ-टी (Da-Hong Pao Tea) . यह चाय चीन के फुजियान प्रांत के वुई पहाड़ों में उगाई जाती है और इसकी दुर्लभता के लिए इसे राष्ट्रीय खजाना तक घोषित किया जा चुका है। इसकी कीमत की बात करें तो करीब 1.2 मिलियन डॉलर प्रति किलोग्राम बताय गया है।
8 - भारत में सबसे पहले चाय कौन लाया?
साल 1610 में डच व्यापारी चाय को चीन से यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये पूरी दुनिया की प्रिय पेय पदार्थ बनता गया। विश्व में चाय उत्पादन में भारत का पहले स्थान पर है। भारत में चाय पहली बार सन् 1834 में अंग्रेज लेकर आए हुए थे , हालांकि, यह असम के जंगलों में पहले से ही पैदा होती थी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह उपरोक्त लेख आपकी सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। अगर आप किसी बीमारी के मरीज हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
More Read: