बार एसोसिएशन सकलडीहा चुनाव में अध्यक्ष बने अशोक मिश्र, महामंत्री रामअवध सिंह यादव

बार एसोसिएशन सकलडीहा चुनाव में अध्यक्ष बने अशोक मिश्र, महामंत्री रामअवध सिंह यादव

बार एसोसिएशन सकलडीहा के चुनाव गहमागहमी के बीच अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र 104 मतों से विजयी हुए, वही महामंत्री पर रामअवध सिंह यादव चार मतों से विजयी निर्वाचित किये गये |


सकलडीहा / चन्दौली । बुधवार को बार एसोसिएशन सकलडीहा के वार्षिक चुनाव काफी  गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र 104 मतों से विजयी हुए। वही महामंत्री पर रामअवध सिंह यादव चार मतों से विजयी निर्वाचित किये गये। 

शेष पदों पर निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों की घोषणा किया गया। जिसके बाद अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को माला फूल से लाद दिया। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अंगद सिंह कुशवाहा, अरूण कुमार व सुभाष सिंह के देखरेख में बुधवार सुबह दस बजे से अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिये मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। कुल 382 मत में 296 मत पड़ा। दो मत पत्र सादा होने पर 294 पर मतगणना हुई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र 199 मत प्राप्त किया। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी अध्यक्ष पद के जियाछू राम को मात्र 95 मत प्राप्त हुआ। 104 मतों से अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र विजयी निर्वाचित हुए।

 वही महामंत्री पद पर  रामअवध सिंह यादव को कुल 149 मत प्राप्त हुआ। दूसरे महामंत्री पद पर उमाशंकर को 145 मत हासिल किया। चार मत से रामअवध सिंह यादव महामंत्री निर्वाचित किये गये। 

वही निर्विरोध चुने गये वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल, पुस्तकालय मंत्री जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सहायक सचिव प्रशासन पर मृत्युंजय तिवारी के नामों की घोषणा किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, महेन्द्र सिंह, सुरेश यादव, दिनेश सिंह, रमाशंकर खरवार, दिनेश सिंह, शिवकुमार सिंह, अभय मौर्या, उपेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।


कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने गये अधिवक्ता सदस्य


बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी में निर्विरोध सदस्यों की घोषणा किया गया। जिसमें पन्द्रह वर्ष के अनुभव में दीनानाथ प्रसाद, बुद्धिराम, मनोज कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह और सच्चिदानंद सिंह चुने गये।  दस वर्ष के अनुभव में सुभाष चन्द्र भारती, योगेन्द्र मिश्रा, राजगोपाल सिंह, दीपक कुमार भी निर्विरोध चुने जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा किया गया।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.