सकलडीहा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आमने-सामने होगी कांटे की टक्कर

सकलडीहा बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर आमने-सामने होगी कांटे की टक्कर

सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2023 में अध्यक्ष के पद पर जियाछू राम और अशोक कुमार मिश्रा और महामंत्री पर उमाशंकर व रामअवध सिंह यादव के बीच सीधी टक्कर होगी | 

नामांकन पत्रों की जांच में परचा वैध होने पर उम्मीदवार का मालाफूल से स्वागत करते हुए अधिवक्ता

सकलडीहा, चन्दौली। बार एसोसिएशन सकलडीहा के वार्षिक चुनाव 2023 में नाम वापसी व जाँच के बाद अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए दो -दो प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होगा, जबकि अन्य पदों पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है।

बार एसोसिएशन सकलडीहा के वार्षिक चुनाव 2023 के लिये सोमवार को नामांकन किया गया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया अपनायी गई। जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवार होने से 18 जनवरी को वोटिंग कराया जायेगा। इस दौरान कार्यकारिणी में कुल चार उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं । इस प्रकार अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय है।

मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव और सहायक चुनाव अधिकारी अंगद सिंह कुशवाहा, अरूण कुमार और सुभाष सिंह के देखरेख में सुबह दस बजे से नामांकन की जांच किया गया। सभी नामांकन पत्र वैध पाये गये। जिसमें अध्यक्ष पद पर जियाछू राम और अशोक कुमार मिश्रा और महामंत्री पद पर उमाशंकर और रामअवध सिंह यादव दो दो उम्मीदवार होने पर चुनाव कराये जाने की सूचना जारी किया गया।

 वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभनाथ सिंह यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार पाल,पुस्तकालय मंत्री जयप्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सहायक सचिव प्रशासन मृत्युंजय तिवारी पद पर  सिंगल उम्ममीदवार होने पर इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। 

पन्द्रह वर्ष के उपर कार्यकारिणी सदस्य के लिये कुल पांच पद आवंटित है। जिसके लिये कुल 8 लोगों ने नामांकन किया था। जिसमें अजय कुमार रंजन, रामजनम प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह द्वारा नाम वापस लेने पर दीनानाथ प्रसाद, बुद्धिराम, मनोज कुमार पांडेय, संजय कुमार सिंह और सच्चिदानंद सिंह कार्यकारिणी में निर्विरोध चुना जाना तय है। 

इसके अलावा कार्यकारिणी में दस वर्ष से उपर के लिये चार पद आंवटित है। जिसमें पांच लोगों ने नामांकन किया था। सुरेन्द्र विश्वकर्मा के नाम वापस लेने पर सुभाष चन्द्र भारती, योगेन्द्र मिश्रा, राजगोपाल सिंह, दीपक कुमार को भी निर्विरोध चुना जाना तय है। मुख्य चुनाव अधिकारी यशवंत सिंह यादव ने बताया कि कार्यकारिणी में चार सदस्यों के नामांकन वापस लिया गया है।

 अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़ सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव होना तय है। इस मौके पर बार अध्यक्ष नितिन तिवारी, महामंत्री पंकज सिंह,अजय कुमार सिंह, सुरेश यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह, रमाशंकर खरवार, अभय मौर्या सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.