Breaking News : सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ठण्ड से कांपते गरीबों में बांटा कंबल

Breaking News : सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ठण्ड से कांपते गरीबों में बांटा कंबल

सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए विकास खंड के एक हजार जरूरतमंदों में शहीद स्मारक पार्क में कंबल वितरण किया।

Breaking  News :  सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ठण्ड से कांपते गरीबों में बांटा कंबल

👉धानापुर शहीद स्मारक में हुआ कंबल वितरण का आयोजन, ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने कहा - ' सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित ' 

धानापुर, चंदौली। सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पिछले साल की तरह इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड को देखते हुए विकास खंड के एक हजार जरूरत मंदों में आज रविवार को शहीद स्मारक पार्क में कंबल वितरण किया। इस ठंड के मौसम में कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार ने गरीबों  के लिए कई योजनाओं को चला रही है जिससे उन्हें जमीनी स्तर पर लाभ मिला है। इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों तक कंबल देने का कार्य एक सुखद अनुभूति होती है। इस तरह के कार्य हर किसी को अपने सामर्थ्य के मुताबिक अपने आस-पास के लोगो को ध्यान में  रखते हुए करते रहना चाहिए। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है।

Breaking  News :  सैयदराजा भाजपा विधायक सुशील सिंह ने ठण्ड से कांपते गरीबों में बांटा कंबल

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान लोगो से कहा कि प्रदेश और केंद्र की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित है। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री सुजीत जायसवाल,ग्राम प्रधान मिंटू सिंह,ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा,रमेश द्विवेदी,मृत्युंजय सिंह,अन्नु सिंह,विमल सिंह दादा,सत्यवान मौर्या,राजेश तिवारी,बृजेश सिंह,अंशु सिंह,विशाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.