Chandauli News : हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब असहाय लोगों में बांटा कंबल

Chandauli News : हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब असहाय लोगों में बांटा कंबल

शीतलहर को देखते हुए में हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया, यह चंदौली जिले के सा0 सचिव राष्ट्रीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में संपन्न हुआ । 

Chandauli News : हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब असहाय लोगों में बांटा कंबल


सकलडीहा, चंदौली। इंटर कॉलेज सकलडीहा के प्रांगण में बढ़ती हुई शीतलहर को देखते हुए में  इस साल भी हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट ने गरीब असहाय लोगों में कंबल वितरण का पुनीत कार्य किया गया, यह आयोजन चंदौली जिले के सा0 सचिव राष्ट्रीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निगरानी में संपन्न हुआ । 

इस मौके पर चंदौली जिले के संरक्षण अधिकारी कृष्ण कुमार वर्मा द्वारा बाल संरक्षण के साथ वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन के साथ कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इसी कड़ी में हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट के गार्जियन स्वरूप लल्लन राम उप जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी गई। 

कार्यक्रम में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा लोगों से अपील की गई कि हम सभी लोगों द्वारा जो भी आमदनी होती है, उसमें सभी का योगदान होता है।  इसलिए हम सभी लोगों को भी ऐसे पुनीत कार्य में अपना सहयोग करते रहना चाहिए। 

आपको बताते चलें कि विगत कई वर्षों से हंसुराय वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से गरीब असहाय लोगों में ठंड के समय कंबल वितरण के साथ प्रतिवर्ष कई पुनीत कार्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जाता है। जिसमें संगठन के सभी सदस्य एकजुट होकर पूरी मनोदशा के साथ इस कार्य को सफल बनाने में जुटे रहते हैं। इस अवसर पर सकलडीहा तहसील के कई पत्रकार, समाजसेवियों के साथ जिले के सक्षम अधिकारी व सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.