आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश कहते हैं कि ,आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा है। उन्होंने ठंड से बचाव के जरूरी उपाय करने सलाह दी है।

यूपी में सर्दी सितम ढाह रही ,कई जगहों पर 3 डिग्री तापमान, 25 जनपदों में येलो अलर्ट जारी

लखनऊ। पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व अन्य जनपदों में सुबह से ही घने कोहरे के साथ ठंडी हवाओं के चलते गलन का भयंकर असर देखने की मिल रहा है।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश कहते हैं कि ,आज शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर जिलों में शीतलहर और अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा है। उन्होंने ठंड से बचाव के जरूरी उपाय करने सलाह दी है।
UP Weather News Today : आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने वाल है। सिर्फ अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़त दर्ज हो सकती है। वहीं केवल मध्य प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर प्रदेश भर में घने कोहरे के लिए चेतावनी फिर दोहराई है।
वैज्ञानिक दानिश के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ प्रदेश भर के 37 जिलों में चेतावनी जारी की गई है। ये जिले शामिल :-
सहारनपुर
हापुड
मुजफ्फरनगर
बागप,
गाजियाबाद
मेरठ
हापुड़
गौतम बुध नगर
बुलंदशहर
अलीगढ़
अमरोहा
बिजनौर
संभल
बदायूं
कासगंज
रामपुर
मुरादाबाद
बरेली
शाहजहांपुर
पीलीभीत
फर्रुखाबाद
राजधानी से स्टे जिले हैं :-
हरदोई
सीतापुर
लखीमपुर खीरी
लखनऊ
बाराबंकी
पूर्वान्चल के जनपद:-
बहराइच
श्रावस्ती
गोंडा
बलरामपुर
सिद्धार्थ नगर
बस्ती
संतकबीरनगर
गोरखपुर
महाराजगंज
कुशीनगर
और देवरिया
इन जनपदों में अत्यधिक घने कोहरे के साथ शीतलहर और शीत दिन के लिए आरेंज अलर्ट जारी चुका है। इसके तहत ठंड से बचाव के उपाय के साथ कोहरे में गाड़ी चलाने, फाग लाइट और अन्य सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
UP Weather News Today : इसके अलावा प्रदेश भर के 25 जिलों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया जा चूका है। इसके तहत कोहरे के प्रति सचेत रहने की चेतावनी दी गयी है। राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा शीत लहर और दिनभर कोहरे के चलते प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई ।
अधिकतम व न्यूतम तापमान की महत्वपूर्ण रिपोर्ट :-
सबसे अधिक तापमान
सोनभद्र के चुर्क में 19.5 डिग्री
इटावा में 18.6 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी में 18 डिग्री सेल्सियस
वहीं सबसे कम रहा तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। वह कानपुर व अयोध्या है।
प्रदेश में बीते गुरुवार को सबसे कम तापमान कानपुर और अयोध्या में 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ इसके अलावा सुल्तानपुर और
झांसी में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
झांसी में तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ और आसपास के जिलों में शनिवार को घना से अत्यधिक घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर और शीत दिन की स्थितियां बराबर बनी रहेंगी अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्भावना है है।