लटिया गांव में सम्राट अशोक क्लब की ओर से 27 वां लटिया महोत्सव हर्षोउल्लास व धूमधाम से मनाया गया | इसमें दूर-दराज से आए लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया |
By - अभिषेक / ज़मानियां, गाज़ीपुर । क्षेत्र के लटिया गांव में गुरुवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से 27 वां लटिया महोत्सव हर्षोउल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इसमें कानपुर, लखनऊ, सोनभद्र, आजमगढ़ के साथ दूर-दराज से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में कोरिया से आये पुण्य धम्मगुरु भिक्खु धम्मदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित करके किया। बुद्ध को नमन कर वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। इस दौरान तिरंगे झंडे के साथ ही पंचशील ध्वज तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही उपजिलाधिकारी भारत भार्गव के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। अतिथियों की ओर से मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू व भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद पंचशील दीप जला कर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व0 सुभाष सिंह मौर्य को भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस दौरान भारत का राष्ट्रीय धर्मग्रंथ, भारतीय संविधान विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। इस संविधान से ही भारत के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों एव कर्तव्यों की सुरक्षा है। संविधान को लागू हुए 65 वर्ष हो गए, लेकिन अब तक इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा सका। भारतीयों का आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य धनन्जय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
इसी वजह से भारत में तमाम सामाजिक, आर्थिक एंव राजनैतिक विषमताएं हैं। विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति देशमुख, भीग कुमार मौर्य, प्रो0 प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, हरीश चंद्र मौर्य, प्रकाश मौर्य, अरविंदकुमार मौर्य आदि वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष कुशवाहा ने भागवान बुद्ध के मंत्राें का उच्चारण कर उपस्थित लोगों को अनुसरण कराया व धम्म के बारे में तथागत बुद्ध ने मानवता के सिद्धांत पंचशील के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। इसके साथ ही पंचशील वंदना भी कराई।
इस मौके क्षेत्राधिकारी विजय आनन्द शाही, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाल वंदना सिंह, सुहवल प्रभारी तारावती देवी आदि पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात रहे। साथ मे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सन्तोष कुशवाहा, मौर्य, मनोज मौर्य, सत्य नारायण मौर्य, वरूण मौर्य, डां आर पी सिह, मणी कान्त मौर्य,आजाद सिंह कुशवाहा, सिंहासन सिंह कुशवाहा, निरज, राम प्रभाव, ज्ञान चंद, मुन्नी लाल, सुनील, रूदल, लखनऊ सिंह, तुल्सी आदि हजाराें लोग मौजूद रहे। क्लब के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डा. सच्चिदानंद मौर्य ने किया।