डॉक्टर राजपाल कश्यप बनें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

डॉक्टर राजपाल कश्यप बनें समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पिछड़ा वर्ग, महिला सभा व समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। 


👉समाजवादी महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्रीमती रीबू श्रीवास्तव को मिली 

👉व्यासजी गौड़ समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हुए मनोनीत 


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 


इसके साथ ही समाजवादी पार्टी महिला सभा प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव होंगी और व्यासजी गौड़ को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 

इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी की तरफ से जारी किया है।   

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.