मूसा खाड़ गांव में ' प्रशासन चला गांव की ओर ' कार्यक्रम के तहत जन चौपाल आयोजित
Harvansh Purvanchali2/24/2023 07:50:00 pm
चकिया तहसील क्षेत्र के शहाबगंज ब्लाक अंतर्गत मूसा खाड़ गांव में प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।
👉नोडल अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
चकिया , चन्दौली। तहसील क्षेत्र के शहाबगंज ब्लाक अंतर्गत मूसा खाड़ गांव में प्रशासन चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत जन चौपाल का आयोजन किया गया।
नोडल अधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में जन चौपाल में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगा कर आम जनमानस को जागरूक करने के साथ-साथ फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया गया है।
कार्यक्रम में राजस्व सिंचाई, पंचायती राज, ग्राम विकास, एनआरएलएम, बाल विकास एवं पुष्टाहार, लघु सिंचाई, शिक्षा विभाग समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद रहे तथा आम जनमानस के हित में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में ग्रामीणों को जागरूक किया गया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान मिथिलेश देवी, प्रधान प्रतिनिधि डॉ. विनोद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामवंत सिंह, नारायण सिंह, जयप्रकाश, मुबारकपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि असगर अली, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी ओम प्रकाश शर्मा ,भरत सिंह यादव सहित आम जनमानस मौजूद रहे।