फेसुड़ा ग्राम प्रधान पर कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से मुकदमा दर्ज कराने व दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर प्रधान संघ ने इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया।
![]() |
ग्राम प्रधान के ऊपर अध्यापिका के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से नाराज प्रधानों ने जताया विरोध |
👉चेताया- चौबीस घंटे में समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रधान संघ बीआरसी पर करेगा धरना प्रदर्शन
सकलडीहा, चन्दौली । विकास खंड सकलडीहा के फेसुड़ा ग्राम प्रधान पर कंपोजिट विद्यालय की सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से मुकदमा दर्ज कराने व दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधान संघ ने इस कार्रवाई के खिलाफ विरोध जताया। बीडीओ को पत्रक सौंपते हुए प्रधान पर दर्ज मुकदमा वापस लेने व शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि कंपोजिट विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका के समय से विद्यालय नहीं आने व विद्यालय में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष संख्या कम बताने को लेकर प्रधान द्वारा विभागीय उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। इसी खुन्नस में सहायक अध्यापिका द्वारा फर्जी ढ़ग से सैयदराजा थाना में आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया। यही नहीं प्रधान को थाने में भी बैठाया गया। जिसे लेकर प्रधान संघ ने नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
प्रधान संघ ने बीडीओ को पत्रक देते हुए मामले की जांच कराकर फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग उठाया। चेताया कि चौबीस घंटे में समस्या का समाधान नही होने पर प्रधान संघ बीआरसी पर धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
इस मौके पर विरोध जताने वालों में अमित सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव, राजेश यादव, वीरेन्द्र शर्मा, गुलाब मौर्या, मनोज यादव, अर्जुन मौर्या, अमरनाथ खरवार, अनीता देवी, अशोक, रीता देवी, देवचंद सहित अन्य मौजूद रहे।