भारतीय जनता पार्टी चहनियां मंडल की कार्यसमिति की दो सत्रों में कार्यशाला आयोजित

Chief Guest क्षेत्रीय संयोजक चुनाव प्रबंधन उदय प्रताप सिंह “पप्पू” व मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता व प० दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी चहनियां मंडल की कार्यसमिति की दो सत्रों में कार्यशाला आयोजित
बृजनन्दनी स्कूल में कार्यसमिति कार्यशाला में संबोधित करते उदय प्रताप सिंह व मंचासिन मुख्य अतिथि

👉प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा, संगठन को ज़मीन पर जाकर एक एक कार्यकताओं से मिल कर काम करना होगा 

👉दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा ने कहा, बदलते परिवेश में भारत पुन: विश्व मंच पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रुप में स्थापित हुआ 

चहनियां ,चंदौली। बृजनन्दनी कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी चहनिया मंडल की कार्यसमिति की कार्यशाला बैठक संपन्न हुई। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय संयोजक चुनाव प्रबंधन उदय प्रताप सिंह “पप्पू” व मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी,भारत माता व प० दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

 मुख्य अतिथि उदय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन को ज़मीन पर जाकर एक एक कार्यकताओं से मिल कर काम करना होगा । भारत व राज्य सरकार के कार्यकाल की विकास कार्यों को गिनाते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए उपलब्धियों पर चर्चा किया। वहीं बृजनन्दनी कान्वेंट स्कूल के निदेशक डा0 अखिलेश अग्रहरि ने दोनों सत्रों के मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश व देश जिस प्रकार से शिखर पर पहुंचने के साथ ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर कर रही है। 

पार्टी के कार्यकर्ता परिवार की रीढ़ है।आगे आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए चंदौली में हुएं विकास कार्यों को बताते हुए सांसद महेंद्र नाथ पांडेय को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि बदलते परिवेश में भारत पुन: विश्व मंच पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सशक्त एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र के रुप में स्थापित है। गांव गरीब शोषित वंचित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित होकर राष्ट्र की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए माननीय प्रधानमंत्री व गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री ने अथक परिश्रम कर राष्ट्र की उन्नति का संकल्प सिद्ध किया।

 विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सरकार द्वारा अनेकानेक जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर धरातल पर उतारने का कार्य किया । 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, डाक्टर अरबिंद पांडेय, गोपाल गुप्ता, जयशंकर जायसवाल, सुजीत पाठक, अनिल श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार,अमन सिंह, आंनद सिंह, दिनेश सोनकर,महगुं सिंह श्यामसुंदर मोर्या, मनोज गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, गुड्डू,गिरी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ‌। संचालन आंनद सिंह व आभार प्रकट मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा ने किया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.