आखिर क्यूं नहीं रुक पा रहा मोरंग-बालू ओवरलोडेड बोगा ट्राली के ट्रैक्टरों का संचालन !

आखिर क्यूं नहीं रुक पा रहा मोरंग-बालू ओवरलोडेड बोगा ट्राली के ट्रैक्टरों का संचालन !

केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प को धता बताते हुए मोरंग बालू लदे बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है |

आखिर क्यूं नहीं रुक पा रहा मोरंग-बालू ओवरलोडेड बोगा ट्राली के ट्रैक्टरों का संचालन !
 तिरगांवा सैदपुर पुल पर खड़े मोरंग बालू लदे बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर

👉भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प को धता बता रहे खनन माफिया , सैदपुर पुल बना बोगा ट्रैक्टर स्टैंड 


चहनियां,चंदौली। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार मुक्त शासन के संकल्प को धता बताते हुए मोरंग बालू लदे बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टरों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। इतना ही नहीं अब तो पुलिस प्रशासन से बेखौफ बोगा संचालक तिरगावां सैदपुर स्थित गंगा नदी पर बने पक्के पुल को स्टैंड बना लिए हैं । जहां बोगा खड़ाकर दलालों के माध्यम से ग्राहकों का इन्तजार करते रहते हैं। इस दौरान भले ही भारी जाम लग जाये लेकिन इनको कोई फर्क नहीं पड़ता है।

  गौरतलब है कि अभी करीब एक माह पूर्व ही सूबे के मुखिया आदित्यनाथ योगी ने अवैध खनन व ओवरलोडेड वाहनों के संचालन पर सख्त रूख अख्तियार कर कड़ी कार्रवाई का फरमान जारी किया था। लेकिन, इस फरमान के बाद भी चन्दौली जिला प्रशासन मानों कुम्भकर्णी नींद में है। जिससे नौबतपुर सैयदराजा से 400-500 फीट मोरंग बालू लादकर ओवरलोडेड बोगा ट्राली युक्त ट्रैक्टर प्रतिदिन फर्राटा भर रहे हैं। जिससे प्रतिदिन लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है। जर्जर सड़कों की स्थिति बद से बदतर हो रही है। 

आखिर क्यूं नहीं रुक पा रहा मोरंग-बालू ओवरलोडेड बोगा ट्राली के ट्रैक्टरों का संचालन !

बोगा ट्रैक्टर चलते हुए उसके इंजन सड़कों पर एक से डेढ फीट तक उठ जा रहे है। जिससे उनकी दिशा कभी भी बदलने का डर रहता है। जिससे दुर्घटनाओं के साये में लोग सड़कों पर आवागमन करने को मजबूर है। जिला व स्थानीय प्रशासन इन सब से बेखबर है और बोगा संचालकों की मनमानी लोगों पर भारी पड़ रही है। जो अब सैदपुर पुल पर आम तौर पर देखी जा रही है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.