चन्दौली में 26 मार्च को मनाया जायेगा ऐतिहासिक जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मान दिवस

चन्दौली में 26 मार्च को मनाया जायेगा ऐतिहासिक जनजाति जनप्रतिनिधि सम्मान दिवस

आदिवासी गोंड जनजाति समाज द्वारा 26 मार्च 2023 रविवार को समय सुबह 11बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली में आयोजित किया गया है।

 👉सम्मान दिवस में भाग लेंगें कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक मंत्री और क्षेत्रीय विधायक 

चंदौली। जनपद में आदिवासी गोंड जनजाति समाज द्वारा 26 मार्च 2023 दिन रविवार को समय सुबह 11बजे जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली में आयोजित किया गया है।

जिसमें मुख्य अतिथि मा. विशेश्वर टुडू (जनजाति कार्य मंत्री भारत सरकार), डॉ महेंद्र नाथ पांडे (भारी उद्योग मंत्री भारत सरकार) मा. केशव प्रसाद मौर्या (उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), मा. दर्शना सिंह (राज्यसभा सांसद), मा.असीम अरुण (समाज कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), डॉ. संजय गोंड ( प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा), मा. सुशील सिंह (विधायक सैयदराजा), मा.रमेश जायसवालजी (विधायक मुगलसराय), मा. कैलाश आचार्य (विधायक चकिया) एवं मा. सूर्यमुनी तिवारी( पूर्व प्रत्यासी विधानसभा सकलडीहा) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। तथा अन्य प्रदेशों के आदिवासी जनजाति समाज के भी जनप्रतिनिधियों की इस सम्मान दिवस में भाग लेने की संभावना है यह सम्मान दिवस गोंड आदिवासी जनजाति समाज के लिए एक ऐतिहासिक दिवस के रूप में याद किया जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष डॉ. शम्भूनाथ गोंड भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा चंदौली  ने दी है।