अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री मुजीबुर रहमान के आवास पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण विषय पर संगोष्ठी देवकली मंडल शक्ति केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
गाजीपुर। देवकली ब्लाक के माऊपारा ग्राम में अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री मुजीबुर रहमान के आवास पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रवीण त्रिपाठी जी शक्ति केंद्र संयोजक पवन शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण विषय पर संगोष्ठी देवकली मंडल शक्ति केन्द्र के तत्वाधान मे आयोजित किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा केन्द्र व प्रदेश मे सत्तारुण भाजपा के शासनकाल मे गाजीपुर जनपद का बहुमुखी विकास हो रहा हॆ।
जिसमे जनपद मे मेडिकल कालेज,फोरलेन सहित गांवो मे सङकों का निर्माण,रेलवे स्टेशन सहित अन्य विकास कार्य जारी हॆ, राष्ट्रपति के अभिभाषण पढ़ने का सौभाग्य मिला |