प्राथमिक विद्यालय सरने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ भव्य आयोजन

प्राथमिक विद्यालय सरने में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ भव्य आयोजन

प्राथमिक विद्यालय सरने के प्रांगण में महिला दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी तथा अन्य कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

महिलाओं को संबोधित करती शिक्षिका नीलम तिवारी

नियामताबाद/चन्दौली। जनपद के नियमताबाद ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सरने के प्रांगण में महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी तथा अन्य कर्मठ महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर गांव की सभी महिलाएं बालिकाओं के द्वारा गांव में पैदल मार्च निकाला गया और नारी शिक्षा स्वास्थ्य और समानता के विषय में जागरूकता फैलाई गई। महिला दिवस के अवसर पर शिक्षिका नीलम तिवारी द्वारा महिलाओं को शिक्षा, समानता व लैंगिक समानता के बारे में जागरुक किया गया। 
महिलाओं को भ्रूण हत्या रोकने एवं लैंगिक असमानता को दूर करने हेतु शपथ दिलाई गई 

महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों, गीत, संगीत का खेलों का आयोजन भी किया गया। लैंगिक समानता व भ्रूण हत्या रोकने से संबंधित प्रश्नोत्तरी तथा चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया।

विद्यालय की शिक्षिका नीलम तिवारी गांव की महिलाओं द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजन कर्ता नीलम तिवारी के अतिरिक्त सह आयोजक के रूप सहगामी शिक्षक केंद्र और एचडीएफसी बैंक से शबीना , रमाकांत, सुधांशु बनर्जी, वीरेंद्र कुमार यादव, मिथुन कुमार, अनिल कुमार भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। 

कार्यक्रम में श्रीमती रश्मि कुमारी, श्रीमती सुनीता, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती चंदा देवी के उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन बेहद सफल सुखद और प्रभावशाली रहा।
कार्यक्रम में भाग लेती महिलायें व बच्चे 

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.