भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास: सूर्यमुनी

भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास: सूर्यमुनी

मंडल कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई , कार्यशाला में लोकसभा चुनाव 2024 के विषय पर चर्चा की गई |

भाजपा सरकार में प्रदेश का हो रहा चौमुखी विकास: सूर्यमुनी
 नईबाजार में पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी

कार्यशाला में बीजेपी नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कैबिनेट मंत्री स्वंत्रत देव सिंह के माता के निधन पर जताया  शोक

सकलडीहा, चंदौली। नई बाजार कस्बा में गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा पूर्वी मंडल की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया । मंडल कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके की गई । कार्यशाला में लोकसभा चुनाव 2024 के विषय पर चर्चा की गई।
मंडल कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है । भाजपा सरकार में देश प्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है । प्रदेश में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जो बजट पेश किया गया वह आजादी के अमृतकाल का स्वर्णिम बजट है । इसके साथ ही प्रदेश में रोजगार के नए अवसर आ रहे हैं । 

जनपद चंदौली में केंद्रीय मंत्री व सांसद चंदौली डा.महेंद्रनाथ पाण्डेय के नेतृत्व में विकास की लम्बी रेखा खींची जा रही है । मटकुट्टा रेलवे ओवरब्रिज, चंदौली ओवरब्रिज, चंदौली का  बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज, चंदौली सैदपुर रोड एवं अन्य ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कार्यकर्ताओं को अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन किया। अंत में कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश स्वंत्रत देव सिंह के माता के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया। 

इस मौके पर डाॅ शंभूनाथ,राम सुंदर चौहान , भगवान दास, पूनम चौहान, रंजय पाण्डेय, गया सिंह, कुमुदबिहारी सिंह, रवि सिंह, अशोक गुप्ता, मंजू राजभर, पंकज सिंह, दीपक पाठक , रवि सिंह , सतीश दूबे, अमरजीत राजभर, चंद्रिका राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किया।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉Facebook, 👉Twitter. 👉Instagram. 👉 Teligram.