UP में 12 IPS अफसरों के हुए तबादले, बिजनौर समेत पांच जिलों के कप्तान बदले गए, देखें लिस्ट
Harvansh Purvanchali3/12/2023 10:50:00 pm
यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार की देर रात एक बार फिर 12 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।
👉वाराणसी आईजी के. सत्यनारायण को पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआई लखनऊ मुख्यालय के पद पर मिली नई तैनाती
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार की देर रात एक बार फिर 12 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है।
इस लिस्ट में कई जिले के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है। सरकार की तरफ से जारी सूची के मुताबिक बागपत पुलिस अधीक्षक नीरर कुमार जादौन को स्थानान्तरण कर बिजनौर भेज दिया गया है।
वहीं एक तरफ वाराणसी पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण को पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआई लखनऊ मुख्यालय के पद पर नवीन तैनाती मिली है तो वहीं अखिलेश चौरसिया बरेली से हटाकर डीआईजी वाराणसी बनाए गए है। इसका अलावा सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएससी सीतापुर के प्रभाकर चौधरी को बरेली का नया SSP बनाया गया है।