प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
![]() |
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन - PNP Photo |
👉मंगलवार को नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित एक लॉन में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
जमानियां, गाजीपुर । नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को नगर के लोदीपुर मोहल्ला स्थित एक लॉन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।
सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष सहित सभासद पद के सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने कि जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश मे विकास के नये मान दंड स्थापित कर लोगों के रोटी, कपडा,मकान और स्वास्थ्य सुविधाओं का यह सरकार पुरी तरह ध्यान रख रही है।
नगर के विकास के लिए भाजपा जरूरी: एमएलसी विशाल सिंह
एमएलसी विशाल सिंह ने कहा कि नगरों के सुदृढ़ि,स्वच्छता तथा सुन्दरता के साथ साथ जन जीवन की बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने के लिए सरकार कटिबद्ध है तथा लगातार इसके लिए नित्य नये कार्य हो रहे है।
नगर निकायों में रह रहे लोग स्वयं गवाह है कि व्यापारी हितों की रक्षा के साथ साथ भयमुक्त वातावरण स्थापित करने में भाजपा सरकार का योगदान है। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के लिए भाजपा की विजय नगर निकाय चुनावों में बहुत जरूरी है।ताकि विकास की तारतम्यता बनी रहे। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। जिसके बाद भाजपा कैंप कार्यालय का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ने किया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय‚ पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय‚ राकेश राय‚ शिवजी सिंह‚ दिवाकर पाण्डेय‚ विद्याधर उपाध्याय‚ अनिल तिवारी‚ बाल कृष्ण त्रिवेदी‚ जय प्रकाश गुप्ता‚ संतोष वर्मा‚ अनिल कुमार गुप्ता‚ संजय जायसवाल‚ नितेन्द्र उपाध्याय‚ गोरख नाथ सिंह‚ रमाकांत पाण्डेय‚ओम प्रकाश त्रिपाठी‚ युगुल किशोर सिंह‚ श्याम बिहारी सिंह‚ अवध बिहारी सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तारकेश्वर वर्मा एवं संचालन संतोष पाण्डेय ने किया।