दुष्कर्म का नामजद आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म का नामजद आरोपी गिरफ्तार

एक गांव की महिला से उसके देवर द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया | 

फोटो -गिरफ्तार अभियुक्त के साथ पुलिस टीम

By Diwakar Rai /धीना, चंदौली |पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक सकलडीहा राजेश कुमार राय के कुशल पर्यंवेक्षण में जुर्म जरायम रोकथाम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव की महिला से उसके देवर द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया गया |

पीड़िता की लिखित शिकायत पर धीना थाना पर विभिन्न धाराओं में अजीत कुमार पुत्र महेंद्र राम20वर्ष निवासी बूढाडीह थाना जमानिया जिला गाजीपुरके नाम अभियोग पंजीकृत हुआ था | 

खास मुखबीर की सूचना पर वांछित दुष्कर्म के अभियुक्त को प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज, हेड कांसटेबिल शिवराज मौर्या,हेड कांसटेबिल दुष्यन्त यादव, कांसटेबिल अमन पासवान ने गुरुवार को बहोरा चंडील हाल्ट स्टेशन से दिन के साढ़े दस बजे गिरफ्तार कर थाने लाकर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार अगली कार्यवाही अमल में लायी जाएगी |


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.