किसानों को प्राकृतिक खेती को जागरूकता को भाजपाइयों ने निकाला पदयात्रा

किसानों को प्राकृतिक खेती को जागरूकता को भाजपाइयों ने निकाला पदयात्रा

सामाजिक न्याय सप्ताह प्राकृतिक खेती श्री अन्न पर जनजागरण अभियान के तहत भाजपाइयों ने को गुरैनी में पदयात्रा आयोजन किया।

किसानों को प्राकृतिक खेती को जागरूक को भाजपाइयों ने निकाला पदयात्रा

फोटो -गुरैनी गांव में प्राकृतिक खेती श्री अन्न जागरण अभियान के तहत पदयात्रा निकालते भाजपाई

धीना। सामाजिक न्याय सप्ताह प्राकृतिक खेती श्री अन्न पर जनजागरण अभियान के तहत भाजपाइयों ने रविवार को मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक सिंह के नेतृत्व में गुरैनी गांव में पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया।

भाजपाइयों ने जनजागरण अभियान के तहत पदयात्रा कर किसानों से प्राकृतिक खेती करने पर चर्चा किया।वही किसानों को खेतों में केवल जैविक खाद का प्रयोग करने को प्रेरित किया गया।

किसान मोर्चा सह प्रभारी सोशल मीडिया काशी क्षेत्र अजीत पांडेय ने कहा कि सरकार प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।इसके लिए प्राकृतिक खेती श्री अन्न जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है।

किसानों को खेती में अपनी पुरानी पद्धति पर कार्य करना होगा।ताकि खेत के मिट्टी की गुणवत्ता बनी रही है।इसके लिए किसानों को अपने अपने खेतों में जैविक खाद डालने की जरूरत है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि खेतों में मिट्टी की गुणवत्ता को बनाने के लिए किसानों को जागरूक होकर प्राकृतिक खेती करने की जरूरत है।आज रासायिनक खादों से मिट्टी की गुणवत्ता में कमी आ रही है।

इस मौके पर राजेश तिवारी, अशोक सिंह, श्रीराम चौबे, सदानंद भारती, बिनोद सिंह, गंगाधर तिवारी, सत्यसेन सिंह, रिपुसूदन पांडेय, बीरेंद्र गोंड, रिशु सिंह, मुकेश , प्रमोद सिंह, विकास तिवारी, दिनेश पांडेय आदि रहे।