देश में बनेगा आदिवासियों के शिक्षा लिए सात सौ एकलव्य आवासीय स्कूल : जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू

देश में बनेगा आदिवासियों के शिक्षा लिए सात सौ एकलव्य आवासीय स्कूल : जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू

आदिवासी बच्चों को पढ़ने के लिए 700 एकलव्य विद्यालय का स्थापना पूरे देश में कराया जा रहा है, एक विद्यालय में ढाई सौ छात्र-छात्राएं को निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है |

देश में बनेगा आदिवासियों के शिक्षा लिए सात सौ एकलव्य आवासीय स्कूल : जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू

👉चंदौली के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनजाति सम्मान सभा का किया गया आयोजन

By- रघुनाथ प्रसाद/ चंदौली । जनपद मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार को जनजाति सम्मान सभा का किया गया आयोजन।  भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के तत्वावधान में जनपद चन्दौली,कुशीनगर,भदोही एवं संतकबीरनगर में रहने वाले गोंड जाति को अनुसूचित जनजाति में घोषित किए जाने पर भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति जनपद चन्दौली में जनजातीय धन्यवाद सभा गोंड जनजाति समाज के नेतृत्व में रविवार को महेन्द्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासियों के पूजनीय बड़ा देव के पूजा के साथ ही महारानी दुर्गावती व बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया ।


धन्यवाद सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि- विशेश्वर टुडू विशिष्ट अतिथि - दर्शना सिंह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय गोंड , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी एडवर्ड सोरेन , सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह , चकिया विधायक, माननीय कैलाश आचार्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर विद्याभूषण गोंड आदि नेताओं ने सभा को संबोधित किया। 

देश में बनेगा आदिवासियों के शिक्षा लिए सात सौ एकलव्य आवासीय स्कूल : जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष जनजाति मोर्चा संजय गूंदने कहा कि नौ राज्यों में 9 संग्रहालय बनाना चाहते हैं, जिसमें पांच-पांच सौ एकलव्य विद्यालय चलाए। वही चंदौली जनपद की समस्या रखते हुए उन्होंने कहा कि तहसील सकलडीहा के तहसीलदार द्वारा गोंड आदिवासी को जनजाति का जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आनाकानी की जा रही है । ऐसे अधिकारी अगर सुधरे नहीं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी 


जहां सरकार सभी कार्यालयों को डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन कर रही है वही तहसीलदार सकलडीहा द्वारा गोंड जाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगा जा रहा है, यह उनकी गलत मंशा जाहिर हो रही है । 


देश में बनेगा आदिवासियों के शिक्षा लिए सात सौ एकलव्य आवासीय स्कूल : जनजाति मंत्री विशेश्वर टूडू


सभा को संबोधित करते हुए शेर राजा के लोकप्रिय विधायक सुशील सिंह ने कहा कि गोंड जनजाति समाज का ऋणी रहूंगा, जिन्होंने हम लोगों का सहयोग करके विधानसभा भेजने का काम किया है अगर जनपद में किसी भी तहसील में कोई कठिनाई पैदा होगी तो उसको तुरंत सुधारने का काम किया जाएगा | सकलडीहा तहसील की बात संज्ञान में आई है । तहसीलदार को समझा दिया जाएगा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जनजाति समाज के लोगों को जानकारी दी। 


वहीं राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी भाषा में सेवा जोहार करते हुए सभी जनजाति आदिवासी लोगों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि गोंड समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। चाहे वह अंग्रेजों की लड़ाई में हो चाहे मुस्लिम शासन काल में इस समाज के राजा महाराजा एवं क्रांतिकारी लोग देश हित में सदैव अपना योगदान दिया है इनका इतिहास स्वर्णिम रहा है ऐसे समाज में मुझे विशिष्ट अतिथि के रूप में बुलाया गया जिसके लिए मैं इस समाज की हमेशा ऋड़ी रहूंगी। 


अंत में सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजाति राज्यमंत्री विशेश्वर टुडू ने आदिवासी संस्कृति का परिचय देते हुए सेवा जोहार के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं एवं जनजाति समाज के लिए चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।  


उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आदिवासियों को बच्चों को पढ़ने के लिए 700 एकलव्य विद्यालय का स्थापना पूरे देश में कराया जा रहा है जिसमें एक विद्यालय में ढाई सौ छात्र-छात्राएं को निशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान है, बच्चों को खाने पीने एवं कॉपी किताब लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध रहेंगी।  कक्षा 12 पास करने के बाद यह आदिवासी बच्चे मेडिकल और इंजीनियर इसके लिए शिक्षा एजुकेशन को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। 


उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा स्वतंत्र रूप से आयोग बनाया गया है। यह सरकार सबका साथ-सबका विश्वास-सबका प्रयास के तहत काम कर रही है, नरेंद्र भाई मोदी ने बिहार के राज्यपाल राम गोविंद को राष्ट्रपति बनाने का काम किया जो एस सी कैटेगरी के थे वही इस बार उन्होंने आदिवासी जनजाति को देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू को देश का प्रथम आदिवासी महिला के रूप में बनाने का काम किया गया है। 


उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर गौरव दिवस के रूप में मनाने का काम किया गया है, जो सराहनीय है। वही पत्रकारों द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान सकलडीहा तहसीलदार द्वारा जाति प्रमाण पत्र निर्गत न करने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि तहसीलदार की गलत  मानसिकता का शिकार है। पूरी दुनिया डिजिटल हो चुकी है, वह ऑफलाइन आवेदन की मांग कर रहा है , जो गलत है उसको दिखवा लिया जाएगा।


कार्यक्रम में भारी संख्या में गोंड  आदिवासी समाज के सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, संस्कृति कार्यक्रम बच्चों द्वारा आदिवासी नित्य एवं गोंड नित्य प्रस्तुत किया ,बुद्धिजीवियों,नौजवान ,महिलाएं और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह,मिना चौबे, पूर्व विधायक शिवपूजन राम,सुर्य मुनि तिवारी डां, कुन्दन गोंड, सूर्य कुमार गोंड, रामजी गोंड, चेयरमैन रविन्द्र नाथ गोंड, कल्लू प्रसाद गोंड,विजय सिंह धुरिया,छबिले गोंड, महेन्द्र प्रताप गोडसे, संतोष गोंड,मनोज गोंड,गुलाब गोंड,अरुन गोंड,मनोज राज,भूमक राजेश गोंडआदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दुलारे गोंड एवं अध्यक्षता पूर्व कमिश्नर केयन गोंड ने किया।