कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने यहां मीडिया से बातचीत में नगर पंचायत से लेकर नगर पालिका और महापौर की चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का दावा किया।

पूर्व गोपाल राजभर की माता के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

चन्दौली। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरूवार को देर शाम सकलडीहा तहसील के ओरवा कांधी गांव में गोपाल राजभर की माता के निधन पर तेरही कार्यक्रम में पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में नगर पंचायत से लेकर नगर पालिका और महापौर की चुनाव में भाजपा का परचम लहराने का दावा किया। कहा कि जनता के विश्वास और विकास के बल पर भाजपा पूरे प्रदेश में परचम लहरायेगा। इस मौके पर भाजपा नेता सहित अन्य मौजूद रहे।
![]() | |
फोटो: ओरवा कांधी गांव में चर्चा करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर | |
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश से माफियाराज का सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास की लहर चल रही है। महिला से लेकर युवा वर्ग आत्मनिर्भर बन रहे हैं। इन्हीं सभी विकास को लेकर भाजपा पूरे देश में नगर पंचायत से लेकर महानगरों में परचम लहरायेगी। जनता विपक्षी दलों की चाल को समझ चुकी है। इसके पूर्व गोपाल राजभर की माता के तैल चित्र पर मंत्री सहित भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस मौके पर डा. संत त्रिपाठी, सूर्यमुनी तिवारी, डा. मनोज राय, डा.शंभूनाथ, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विजय गुप्ता, श्रवण राजभर,संकठा राय, शिवमंगल बियार,अदालती राजभर,भोला राजभर, मोलू राजभर, रतेन्द्र, पप्पू सिंह, बिजयी राजभर सहित अन्य मौजूद रहे।