अपने ही गृह वार्ड में हार गए भाजपा विधायक रमेश जायसवाल

अपने ही गृह वार्ड में हार गए भाजपा विधायक रमेश जायसवाल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिए भाजपा विधायक रमेश जायसवाल अपने ही गृह वार्ड ईस्टर्न बाजार व मैना ताली से बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने में नाकामयाब रहे। 

 भाजपा विधायक रमेश जायसवाल 

चन्दौली।  पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थानीय नगर निकाय चुनाव में अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिए भाजपा विधायक रमेश जायसवाल अपने ही गृह वार्ड ईस्टर्न बाजार व मैना ताली से भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में नाकामयाब रहे। 

 इसकी चारों ओर चर्चा है। ईस्टर्न बाजार से निर्दल उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने जहां जीत हासिल की वही मैंनाताली वार्ड से भाजपा के बागी प्रत्याशी राजेश जायसवाल ने जीत दर्ज की है। 

इन दोनों वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए विधायक ने साम-दाम-दंड-भेद सभी तरह के दांव अपनाए थे, परंतु विवादों के बीच जनता उनके झांसे में नहीं आई और अपने मनपसंद उम्मीदवारों को विजय बनाया। यह चारों ओर चर्चा का विषय हुआ है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.