न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपया10 लाख 40 हजार 260 /- तथा दिलाये गये व उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रु 67 लाख 10 हजार 413 /- है, तथा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 72 हजार 980 रही।
चंदौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार चन्दौली में सदर तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश चन्दौली माननीय सुनील कुमार चतुर्थ के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके शुभारम्भ किया गया।
श्री राकेश धर दुबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय, श्री नरेन्द्र कुमार झा पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, डा० (श्रीमती) जया पाठक अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 2, श्री राजेन्द्र प्रसाद अपर जनपद न्यायाधीश/ विशेष पाक्सो एक्ट, श्री विनय कुमार तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं० 1 , श्री ज्ञान प्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश/ पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री श्यामबाबू, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ0 टी० सी० प्रथम, श्री योगेश नारायण सिह, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत चन्दौली, श्री दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री संदीप कुमार,सिविल जज (सीनियर डिविजन) चन्दौली, श्री विकास कुमार वर्मा सिविल जज (सीनियर डिविजन/एफटी०सी०)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्री रोहित पुरी सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम, सुश्री नूतन, सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० द्वितीय चन्दौली, श्री अम्रतांसु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), चकिया चन्दौली, सिविल बार ऐशोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री श्री चन्द्रभानु सिंह तथा श्री अनिल कुमार सिंह एवं डिस्ट्रीक डेमोक्रेटिक बार ऐशोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष व महामंत्री श्री जय प्रकाश सिंह तथा श्री राजबहादुर सिंह व अन्य अधिवक्ता बैंक कर्मी बैंक अधिकारी व वादी उपस्थित थे।
जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ लोक अदालत का उद्घाटन करते हुए
जनपद न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया।
1- श्रीमान जनपद न्यायाधीश श्री सुनील कुमार चतुर्थ द्वारा कुल 08 इजरा वादों का निस्तारण किया गया ।
2- पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली श्री नरेन्द्र कुमार झा, द्वारा कुल 06 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 1880000/- का समझौता राशि दिया गया।
3- प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय श्री राकेश धर दुबे द्वारा, कुल 38 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 13 जोड़े साथ मेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 2947000 /- दिया गया।
4- अपर जनपद न्यायाधीश चन्दौली कक्ष सं0 2 डा० (श्रीमती) जया पाठक, द्वारा कुल 08 वादों का निस्तारण किया गया।
5- श्री राजेन्द्र प्रसाद, अपर जनपद न्यायाधीश/ विशेष पाक्सो एक्ट द्वारा कुल 09 विघुत वाद तथा 01 क्रिमिनल वाद निस्तारित कर रूपया 500 /- जुर्माना वसूल किया गया।
6 - अपर जनपद न्यायाधीश/ एफ० टी० सी० प्रथम, श्री श्यामबाबू द्वारा कुल वादों 07 वादों का निस्तारण किया गया।
7 -मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री दीपक कुमार मिश्रा, द्वारा कुल 40 फौजदारी वाद का निस्तारण कर रुपया 21200/ -जुर्माना वसूल किया गया एवं कुल 473 ई-चलान वाद का निस्तारण कर रुपया 333800 /- जुर्माना वसूल किया गया।
8- सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री संदीप कुमार द्वारा कुल 1341 फौजदारी वाद का निस्तारण कर रुपया 304800 / -जुर्माना वसूल किया गया एवं कुल 151 ई-चलान वाद का निस्तारण कर रुपया 47360 /- जुर्माना वसूल किया गया। तथा 21 उत्तराधिकार वादों का निस्तारण कर रुपया 6710413 /- का उत्तराधिकार प्रमाण जारी किया।
9 - सिविल जज (सीनियर डिविजन/एफ.टी.सी.) श्री विकास वर्मा द्वारा कुल 02 सिविल वाद एवं कुल 1998 ई-चलान वाद का निस्तारण कर रुपया 210300 /- जुर्माना वसूल किया गया
10 - न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री इन्दुरानी, द्वारा 15 वादों का निस्तारण कर रु० 5000 /- जुर्माना वसूल किया गया एवं कुल 1867 ई-चलान वाद का निस्तारण कर रुपया 19500 /- जुर्माना वसूल किया गया
11- सिविल जज (जू०डि०)/एफ०टी०सी० प्रथम सुश्री माधुरी यादव, द्वारा कुल 951 वादों का निस्तारण कर कुल रुपया 13300 /- जुर्माना वसूल किया गया|
12 -सिविल जज (जू0 डि0)/ एफ०टी०सी० द्वितीय चन्दौली,सुश्री नूतन द्वारा कुल 693 वादों का निस्तारण कर रुपया 2000/- जुर्माना वसूल किया गया |
13 - अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया श्री अम्रतांसु राज द्वारा कुल 703 वादों का निस्तारण कर रुपया 108000 /- जुर्माना वसूल किया गया।
14 - उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 10714 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
15 -सभी बैंकों द्वारा कुल 543 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 50869000/ - का समझौता किया गया एवं रूपया 25144000 / नकद वसूला गया ।
16- जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 61723 मामलों का निस्तारण किया गया।
यह सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव श्री ज्ञानप्रकाश शुक्ल द्वारा दी गयी। उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपया1040260 /- तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रु 6710413 /- है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 72980 है