यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह 9 बजे टीले वाली मस्जिद, 10 बजे ऐशबाग ईदगाह और 11 बजे आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा में शान्शुरं ढंग से बकरीद की नमाज अदा की गई।
लखनऊ / पीएनपी। आज पूरे देश में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी मुस्लिम एक दूसरे के गले लग मुबारकबाद दे रहे हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ में सुबह 9 बजे टीले वाली मस्जिद, 10 बजे ऐशबाग ईदगाह और 11 बजे आसिफी मस्जिद इमामबाड़ा में शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज अदा की गई।
इस दौरान भारी संख्या में लोग नमाज अदा करने मस्जिदों में पहुंचे थे। नमाज के दौरान देश में शांति, अमन, चैन और खुशहाली के लिए हजारों लोगों ने अल्लाह से दुआयें मांगी।
इधर, एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि पश्चिमी लखनऊ के 433 मस्जिदों में बकरीद पर नमाज अदा की गई है। उन्होंने बताया कि ईदगाह ऐशबाग में सुरक्षा के मद्देनजर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गयी थी।
वहीं सौहार्दपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने के लिए सभी धर्मगुरुओं से संवाद भी स्थापित किया गया था है। जिसके फलस्वरूप शांति तरीक़े से नमाज संपन्न हुई। राजधानी में बकरीद के मद्देनजर रुत डायवर्जन किया गया था।