सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली

सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर चार फायरिंग की गई। गोली चंद्रशेखर आजाद के कमर को छूती हुई निकल गई है। कमर में गहरा जख्म होने से अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है |

सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली
सहारनपुर में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर चली गोली

 सहारनपुर / लखनऊ / पीएनपी। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर गोली चलाई गयी । कार सवार हमलावरों ने चंद्रशेखर आजाद पर कई फायरिंग की है। गोली चंद्रशेखर आजाद के कमर को छूती हुई निकल गई है। वे बाल - बाल बच गए। 

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के सहारनपुर के देवबंद इलाके में हरियाणा नंबर वाली कार से आये बदमाशों ने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोल दिया। इन्हे दिनदहाड़े गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए।इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस फायरिंग करने वाले बदमाशों  की तलाश में जुट गई है।

इस घटना के बाद इलाज के लिए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गोली के छर्रे चंद्रशेखर आजाद को लगे हैं, पर भीम आर्मी चीफ खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं।



खबर है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर उस समय हमला हुआ है, जब वे घर लौट रहे थे, वह दिल्ली से अपने घर की तरफ लौट रहे थे, तभी उन पर हमलावरों ने फायरिंग की है। उस समय उनका काफीला भी उनके साथ था। हरियाणा नंबर की कार से आये हमलावरों ने भीम आर्मी चीफ की फॉर्चूनर कार पर करीब चार राउण्ड फायरिंग गोलियां दागी है।

इस फायरिंग से चंद्रशेखर की कमर में जख्म हुआ है। कार पर भी गोलियों के निशान भी हैं,साथ ही कार के दरवाजे पर लगे शीशे चकनाचूर हो गये। पुलिस ने इलाके में चौकसी बड़ा दो है और साथ ही तलाशी अभियान भी शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि बदमाश जल्द से जल्द गिरफ्त में आ जायेंगे।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.