पक्का गंगा पुल से कूद कर अज्ञात युवती ने की खुदकुशी

पक्का गंगा पुल से कूद कर अज्ञात युवती ने की खुदकुशी

जमानिया पक्का गंगा पुल से  एक अज्ञात लडकी उम्र लगभग 25 वर्ष गंगा नदी छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। 

पक्का गंगा पुल से कूद कर अज्ञात लडकी ने की खुदकुशी

जमानियां।सोमवार की सुबह धरम्मरपुर जमानिया पक्का गंगा पुल से  एक अज्ञात लडकी उम्र लगभग 25 वर्ष गंगा नदी छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा कि तकरीबन 11 बजे के लगभग पुलिस को किसी ने सुचना दिया की एक अज्ञात लडकी जिसकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आस पास रही होगी जमानियां गंगा पुल से कुछ दूरी पर पहुंच कर कूद कर आत्महत्या कर ली है। 

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस गोताखोर की मदद से गंगा नदी से लडकी को बरामद किया। हालांकि, लडकी कौन है कहा से आई इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन लड़की की कलाई पर गोदना से अर्चना लिखा पाया गया।

 कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि धरम्मर पुर से किसी ने पुलिस को सुचना दिया की एक अज्ञात लडकी गंगा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोता खोर की मदद लेकर नदी से लडकी को बरामद कर लिया गया। उसके हांथ पर गोदना से अर्चना लिखा पाया गया। इसके अलावा कुछ भी पुलिस को नही मिला। वैसे पहचान के लिए लोगों के पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.