बरहनी क्षेत्र कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा के प्रांगण में बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई |
![]() |
फोटो -अभिभावकों को सम्बोधित करते प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी |
By-Diwakar Rai / धीना, चंदौली | बरहनी क्षेत्र कंपोजिट विद्यालय तेल्हरा के प्रांगण में मंगलवार को बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त बैठक संपन्न हुई |
जिसमें वर्तमान सत्र में बच्चों के ज्यादा से ज्यादा नामांकन, उपस्थिति, आउट ऑफ स्कूल बच्चों का नामांकन, शिक्षा के लिए उत्तम व्यवस्था पर चर्चा परिचर्चा एवं मार्गदर्शन, विद्यालय संपत्ति के रखरखाव हेतु सामुदायिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई |
इस बैठक में विद्यालय परिवार के सभी सदस्य प्रधानाध्यापक अच्युतानंद त्रिपाठी, दिनेश सिंह, शशि कुमार, ज्ञान प्रकाश, अरविंद कुमार, पखंडू सिंह मौर्य व विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमेरिका राम, विजय प्रकाश, सुनीता, मंजू देवी, पिंकी, उर्मिला, आरती, माधुरी, कनकलता आदि सम्मानित अभिभावक गण उपस्थित रहे|