चन्दौली की खबरें : सपा जिलाध्यक्ष डीएम से मिले, रजवाहों-माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की

चन्दौली की खबरें : सपा जिलाध्यक्ष डीएम से मिले, रजवाहों-माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की

धान का कटोरा कहा जाने वाला जनपद चंदौली में किसान पानी की समस्या से जूझ रहे हैं | नहरों - रजवाहों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है | 

सपा जिलाध्यक्ष डीएम से मिले, रजवाहों-माइनरों में टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की


🔷सकलडीहा ,बढ़वलडीह, चांदपुर घरचित रजवाहा से जुड़े किसानों का कृषि कार्य बाधित 


चंदौली | धान का कटोरा कहा जाने वाला जनपद चंदौली में किसान पानी की समस्या से जूझ रहे हैं | नहरों -रजवाहों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है | पानी के अभाव में किसानों का कृषि कार्य बाधित है | 

 इस मसले को लेकर आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायन राजभर ने डीएम से भेंट कर बताया कि नारायणपुर पम्प कैनाल के रजवाहा,नहरों में बिना रोस्टर के टेल तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों के आगे भीषण समस्या उत्पन्न हो गई है | 



सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सकलडीहा ,बढ़वलडीह, चांदपुर घरचित रजवाहा से जुड़े किसानों का कृषि कार्य बाधित है | इन रजवाहों में बिना रोस्टर के टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है| उन्होंने डीएम से मांग किया कि नारायणपुर पम्प कैनाल के रजवाहा,नहरों में बिना रोस्टर के टेल तक पानी पहुंचाया जाए , ताकि किसान अपनी खेती कर सकें | 

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |