Chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित हुआ

Chandrayaan-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित हुआ

चंद्रयान-3 ने एक महत्वपूर्ण काम पूरा कर लिया। सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित हुआ है | 


नई दिल्ली | चंद्रयान-3 ने एक महत्वपूर्ण काम पूरा कर लिया। सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रक्षेपित हुआ है | बेंगलुरु में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स ने अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया।


 कल रात लगभग 11 बजे अगला ऑर्बिट रिडक् शन अभियान शुरू होगा। यानि अगस्त के पहले सप्ताह में चंद्रमा के चारों ओर पांच से छह परिक्रमाएँ पूरी करेगा और फिर 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में धीरे-धीरे पहुंच जाएगा। 


अगले दस दिनों में, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के भीतर एक निश्चित स्थान का पता लगाया जाएगा। 23 अगस्त के आसपास, लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और दिन के उजाले के आधार पर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की कोशिश करेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो लैंडिंग सितंबर में फिर से होगी। एक दिन चंद्रमा पर पृथ्वी के 29 दिन के बराबर है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |