लखनऊ: CM Yogi ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को बधाई दी, कहा कि ISRO वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा

लखनऊ: CM Yogi ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को बधाई दी, कहा कि ISRO वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास पर चंद्रयान 3 के लैंडिंग का प्रत्यक्ष प्रसारण देखा।


लखनऊ: CM Yogi ने Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग को बधाई दी, कहा कि ISRO वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा

लखनऊ |भारत का मून मिशन चंद्रयान 3 बुधवार की शाम 6:04 बजे सफलतापूर्वक चंद्रमा पर पहुँचा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच कालिदास स्थित अपने सरकारी आवास पर चंद्रयान 3 के लैंडिंग का प्रत्यक्ष प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री योगी ने सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता के बाद इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी और शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर कहा कि चंद्रयान 3 की सफलतम सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत की क्षमता और सच्चाई का स्पष्ट उदाहरण है। इसरो के वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री मोदी जी के विजनरी, नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह कर दिखाया है। जो आज तक कोई नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने विजनरी के नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव में जो अब तक दुनिया के लिए असंभव था, उसे संभव करके दिखाया।

CM योगी ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् की पवित्र भाव से आज की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई और पूरे प्रदेश और देश वासियों को इस सफलता की हृदय से शुभकामनाएं। जय भारत।


🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |