भाजपा जिलाध्यक्ष का कमालपुर बाजार में हुआ स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष का कमालपुर बाजार में हुआ स्वागत

भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल मंत्री दिलीप त्रिशूलिया के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया |

भाजपा जिलाध्यक्ष का कमालपुर बाजार में हुआ स्वागत

कमालपुर। भाजपा धानापुर पूर्वी मंडल मंत्री दिलीप त्रिशूलिया के नेतृत्व में बुधवार को कस्बा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।मौके पर भाजपाइयों, व्यापारियों व युवा कमेटी ने जय श्री राम व भारत माता की जय के नारा लगाया।

चकिया विकास खण्ड निवासी काशीनाथ सिंह को केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया है।इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी दिख रही है।बुधवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह का कमालपुर में भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके प्यार व सहयोग से जनपद में विकास की लकीर खींचने का काम किया जाएगा।आप सभी को कभी भी मेरी जरूरत हो तो सदैव आपके साथ खड़ा रहूंगा।आपके संघर्षों में कंधा से कंधा लगाकर चलने का काम किया जाएगा।देश हित के लिए सभी को जुड़कर काम करना होगा।

इस मौके पर शंकर गुप्ता, दिलीप त्रिशूलिया, अशोक मौर्या, शिवजी वर्मा,अरविंद वर्मा, अरुण गुप्ता, निकेश जायसवाल छोटू, पप्पू अली, मनोज अग्रहरि, अखिलेश रस्तोगी, दिव्यांश जायसवाल, आशीष गुप्ता, विपिन रस्तोगी, विजय गुप्ता आदि रहे।




🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership.