Chandauli News : प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

Chandauli News : प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

आज शनिवार को जनपद के प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया |

Chandauli News प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

चंदौली | आज शनिवार को जनपद के प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया |  इस अवसर पर भारी संख्या में ग्राम वासियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता की पूजा एवं वंदना से हुआ । प्रतिमा पर माल्यार्पण डॉक्टर उमेश कुमार सिंह
एवं सुरेंद्र कुमार एआरपी नियामताबाद द्वारा किया गया।

Chandauli News प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

स्वागत गान पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरछा की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प पर वरदराज पांडे द्वारा लोगों को जानकारी दी गई।

Chandauli News प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

निपुण भारत मिशन पर विस्तृत चर्चा श्री सुरेंद्र कुमार द्वारा दी गई। नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय भरछा  के बच्चों द्वारा बहुत ही मनभावन आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया।


Chandauli News प्राथमिक विद्यालय भरछा में शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन


डीबीटी पर चर्चा श्री शेषधर तिवारी द्वारा विस्तार पूर्वक की गई। शिक्षा चौपाल के उद्देश्यों पर चर्चा डॉक्टर उमेश कुमार सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में एसएमसी अध्यक्ष ,अभिभावक, रसोईया,ग्राम भरछा के जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का समापन डॉ उमेश कुमार सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

🔷🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.