नौगढ़ पुलिस क्षेत्र में हो रही मनचले लड़कों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व घटना में शामिल मनचलो की गिरफ्तारी तेजी से कर रही है|
🔹 अपराधियों, अराजकतत्वों व शोहदों पर लगातार की जा रही कार्रवाई
🔹 जनपद स्तर व थाना स्तर पर गठित एंटी रोमियो टीमों द्वारा लगातार चेकिंग, भ्रमण के साथ ही शोहदों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली
नौगढ़ / चंदौली | थाना नौगढ़ क्षेत्र में हो रही मनचले लड़कों द्वारा छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व घटना में शामिल मनचलो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में महिला सुरक्षा/जागरूकता के तहत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के दौरान चकिया बस स्टैण्ड नौगढ से पुलिस द्वारा 04 मनचले लड़को को रास्ते में आने जाने वाली लड़कियों/ महिलाओं को देखकर छीटाकशीं व अभद्राता करते समय शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही की गयी तथा पूछताछ कर मनचलो के परिजनो को बुलवाकर चेतावनी देकर व भविष्य के लिए हिदायत किया गया।
गिरफ्तार शोहदों के नाम/पताः-
1. संदीप कुमार पुत्र विजय प्रसाद बिन्द उम्र 21
2. लवकुश कुमार पुत्र स्वामीनाथ बिन्द उम्र 19 वर्ष
3. मुकेश कुमार पुत्र स्वामीनाथ बिन्द 26 वर्ष
4. अभय कुमार पुत्र मारकण्डेय प्रसाद उम्र 21 वर्ष
मिशन शक्ति अभियान टीम-
1. थानाध्यक्ष अतुल कुमार थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
2. उ0नि0 अवधेश सिंह थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
3. उ0नि0 अनन्त कुमार भार्वग (मिशन शक्ति प्रभारी)
4. हे0का0 उमेश यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
5. का0 संदीप यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
6. का0 शैलेष यादव थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
7. म0का0 सरिता कुशवाहा थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली
8. म0का0 अंकिता पटेल ,थाना नौगढ़ जनपद चन्दौली