मुख्यमंत्री योगी की मंशा को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर राजधानी बसों का किराया घटाकर साधारण बसों के बराबर कर दिया है।
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी लगातार जनता के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रहे है। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी की मंशा को देखते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए राजधानी बसों का किराया घटाकर साधारण बसों के बराबर कर दिया है।
प्रवक्ता अजीत सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि परिवहन विभाग ने त्योहारों को देखते हुए आम जनता को सस्ता किराया का तोहफा दिया है.। राजधानी एक्सप्रेस बसो का किराया 10 प्रतिशत तत्काल प्रभाव से लागू कर साधारण बसों के समतुल्य किया गया अब 100 किमी की यात्रा करने पर यात्रियों के 13 रुपये बचेंगे।किराया कम होने के बाद अब यात्रियों को राहत मिलेगी।
लखनऊ से दिल्ली का किराया पहले 832 था, अब 739 होगा। बलिया तक का किराया 685 से कम होकर 623 रुपये हुआ। आजमगढ़ का किराया पहले 513 रुपये था अब 467 रुपये किया गया।गोरखपुर का किराया 506 से 460 रुपये हुआ।इस किराये की दर तत्काल प्रभाव से लागू ।उल्लेखनीय है कि इन त्योहारों पर अत्यधिक संख्या मे यात्री प्रदेश भर में तथा विशेषकर पूर्वांचल में यात्रा करते हैं।