धानापुर पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धानापुर पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

चन्दौली पुलिस द्वारा वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी है , कवई पहाड़पुर गांव से गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया |

धानापुर पुलिस टीम ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों अभियुक्त बीच में उनके दाहिने, बाएं धानापुर पुलिस


By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली

थाना प्रभारी धानापुर प्रशान्त कुमार सिंह व चौकी प्रभारी नगवां उ0नि0 शिवबाबू यादव, उप निरीक्षक प्रेम शंकर यादव, हेड कां मुरारी कुमार, हेड कां संजय सोनकर,, कां आशीष कुमार मय टीम को उस समय बड़ी सफलता मिली जब जरिये मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु.अ.सं. 155/2023 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तगण मुन्ना बिन्द व पिन्टू बिन्द ग्राम कवई पहाड़पुर में मौजूद है, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की निशानदेही पर दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया। 

 जिससे नाम पता पूछने पर पहले ने अपना नाम मुन्ना बिन्द उर्फ रिषिकेश पुत्र रामकरन बिन्द तथा दूसरे ने पिन्टू बिन्द उर्फ पिन्टू प्रसाद पुत्र जीवनाथ बिन्द बताया चूंकि दोनों अभियुक्तगण थाना स्थानीय के गैंगेस्टर एक्ट के वांछित हैं। जिन्हें कारण गिरफ्तारी बताकर बुधवार समय करीब छः बजे शाम हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित हैं |

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास :----

मुन्ना बिन्द उर्फ रिषिकेश पुत्र रामकरन बिन्द

1. मु.अ.सं. 0065/2020 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली।
2. मु.अ.सं. 0106/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)
3. मु.अ.सं. 0020/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना धीना जनपद चन्दौली।
4. मु.अ.सं. 0052/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
5. मु.अ.सं. 0155/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)

पिन्टू बिन्द उर्फ पिन्टू प्रसाद

1. मु.अ.सं. 0020/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना धीना जनपद चन्दौली। 
2. मु.अ.सं. 0052/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना धानापुर जनपद चन्दौली।
3. मु.अ.सं. 0155/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 (गैंगेस्टर एक्ट)

🔷सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |