गुरु नानक जी सिख धर्म के पहले गुरु थे। उन्होंने अपने अनुयायियों को एक ईश्वर के अस्तित्व के बारे में शिक्षा दी थी। गुरु नानक जी के अनमोल वचन आपके जीवन में नई दिशा देने के साथ-साथ आपको एक अच्छे इंसान बनाने में मदद करेंगे।
यहाँ गुरु नानक जी के कुछ अनमोल वचन हैं:-
1. ईश्वर ही सत्य अनन्त, सर्वशक्तिमान है। ईश्वर हर जगह मौजूद है, वही हम सबके पिता है।
2. कोई भी ईश्वर को तर्क के माध्यम से समझ नहीं सकता, भले ही वह उम्र भर तर्क करे।
3. केवल वही वाणी बोले, जो आपको सम्मान दिलाए।
4. जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास नहीं है वो कभी भी ईश्वर पर पूर्ण-रूप से विश्वास नहीं कर सकता।
5. अहंकार से ही मानवता का अंत होता है, अहंकार कभी नहीं करना चाहिए, बल्कि हृदय में सेवा भाव रख जीवन बिताना चाहिए।
6. जो प्रेम किया करते हैं,वही ईश्वर को पाते हैं।
7. ऐसे मनुष्य के आगे कभी भी अपना सिर मत झुकाएं, जो दूसरों की भिक्षा पर गुजारा करके अपने आप को उपदेशक समझता हो। जो खुद परिश्रम करके अपनी जीविका चलाता हो और दूसरों की सेवा करता हो, वही असल में सही मार्गदर्शक हो सकता है।
8. जब आप किसी की मदद करते हैं तो, ईश्वर आपकी मदद करता है, इसलिए हमेशा दूसरों की मदद करते रहें |
गुरु नानक देव जी (1469-1539) सिख धर्म के प्रथम गुरु थे। उनका जन्म 15 अप्रैल 1469 को तलवंडी गांव में हुआ था। उनके व्यक्तित्व में एक दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्मसुधारक, समाजसुधारक, कवि, देशभक्त और विश्वबन्धु - सभी के गुण समेटे हुए थे।