दीपावली‚ गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया |
![]() |
मिलावटी खाद्य पदार्थ नष्ट कर, नमूना लेकर जप्ती की कार्यवाही करते सहायक आयुक्त टीम |
👉मिष्ठान, खोवा नष्ट करते हुए जब्त, लिए गए नमूने
👉खाद्य करोबारियों को मिलावटी खाद्य पदार्थ के विषय में भी किया गया जागरूक
By-Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली
जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे के आदेशानुसारबुधवार तक सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के निर्देशन में दीपावली‚ गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही/नमूना संग्रहण किये जाने के क्रम में जारी है|
बीते 10 नवम्बर, 2023 तक खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों द्वारा बबुरी से 01 पनीर, 01 बर्फी, बबुरी बाजार से 01 बिस्किट, 01 किशमिश, पाण्डेयपुर से 01 छेना मिठाई, 01 बर्फी, रतनपुर पड़ाव से 01 बूंदी (300 Kg. जब्त किया गया), 01 मैदा, मुग़लसराय से 01 मलाई करी, 01 चमचम, 01 खोया, 01 बर्फी, 01 सोनपापड़ी, 01 छेना मिठाई, 01 घी, सैयदराजा से 01 खोया , 01 सोनपापड़ी, रामनगर डहिया से 01 बर्फी, 01 गुलाबजामुन इस तरह कुल 19 नमूने संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला को जाँच हेतु प्रेषित किया गया|
अभियान के दौरान 05 Kg बर्फी, 10Kg गुलाबजामुन एवं 12 Kg खोया नष्ट कराया गया | जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी| खाद्य कारोबारकर्ता एवं आम जनमानस को मिलावटी खाद्य पदार्थ के संदर्भ में जागरूक किया गया |
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव, तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकांत बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सन्तोष वर्मा, विनय कुमार शाही, अरबिन्द कुमार एवं नेहा त्रिपाठी शामिल रहे|