23 दिसंबर का इतिहास: इस दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता

23 दिसंबर का इतिहास: इस दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता

 23 दिसंबर को इतिहास के पन्नों में कई घटनाएं दर्ज हैं और भारत में इस दिन को “किसान दिवस” के रूप में मनाया जाता है। 

23 दिसंबर का इतिहास: इस दिन चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस मनाया जाता

नई दिल्ली। 23 दिसंबर को इतिहास के पन्नों में कई घटनाएं दर्ज हैं और भारत में इस दिन को “किसान दिवस” के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इस दिन भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म हुआ था, जिन्होंने किसानों के जीवन और स्थितियों में सुधार के लिए कई नीतियों की शुरुआत की थी। भारत सरकार ने वर्ष 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर वर्ष 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 दिसंबर की तारीख पर दर्ज कुछ कई घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा यह है:-

1672: खगोलशास्त्री जियोवन्नी कैसिनी ने शनि के उपग्रह 'रिया' की खोज की।

1902: किसान नेता के रूप में लोकप्रिय देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के हापुड में हुआ। इस दिन को देश में 'किसान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

1914: प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।

1921: विश्वभारती विश्वविद्यालय खुला। 1922: बीबीसी रेडियो पर दैनिक समाचार प्रसारण शुरू हुआ।

1926: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलित हितैषी, महिला शिक्षा के समर्थक और आर्य समाज प्रचारक स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।

1972: निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में भूकंप से लगभग दस हजार लोग मारे गये।

1995: हरियाणा के मंडी डबवाली इलाके में एक स्कूल कार्यक्रम में आग लगने से 360 लोगों की मौत.

2000: अविभाजित भारत की मशहूर 'मलिका-ए-तरन्नुम' अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन।

2000: पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर कलकत्ता कर दिया गया।

2008: विश्व बैंक ने सॉफ्टवेयर कंपनी सत्यम पर प्रतिबंध लगाया।

2019: दिल्ली के किराड़ी में तीन मंजिला मकान में आग लगने से नौ लोगों की मौत हो गई।

2019: सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के लिए पांच लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।

➧ सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें.