Aaj Ka itihas, 24 दिसंबर: अगर हमें देश-दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी हो तो यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। हम आपको आज 24 दिसंबर की इतिहास के बारे में जानकारी देते हैं। इस दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
नई दिल्ली। 24 दिसंबर ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार वर्ष का 358वां दिन है और वर्ष समाप्त होने में केवल एक सप्ताह शेष है। शतरंज के उस्ताद ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता और राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा किसी न किसी तरह से इस तारीख से संबंधित हैं। इस दिन राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
देश -दुनिया के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1524: यूरोप से भारत तक समुद्री मार्ग की खोज करने वाले पुर्तगाली नाविक वास्को-डी-गामा की कोचीन में मृत्यु हो गई।
1798: रूस और ग्रेट ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांसीसी विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1924: भारतीय गायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।
1954: दक्षिण पूर्व एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1959: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।
1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया। यह हमला 1978 की सोवियत-अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1987: तमिल अभिनेता और राजनीतिज्ञ एम.जी. रामचन्द्रन का निधन हो गया।
1989: देश का पहला मनोरंजन पार्क 'ईसेल वर्ल्ड' मुंबई में खुला।
1988: प्रसिद्ध हिन्दी कथाकार एवं उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
2000: विश्वनाथन आनंद पहले भारतीय विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2000: 'उपभोक्ता संरक्षण विधेयक, 1986' पारित होने के उपलक्ष्य में इस दिन को 'राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा।
2005: यूरोपीय संघ ने 'खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स' नामक संगठन को आतंकवादी सूची में जोड़ा।
2014: स्वतंत्रता सेनानी एवं शिक्षाविद् मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया।