समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को हाईकमान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है |
समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ में हर्ष
By- Diwakar Rai /ब्यूरो चीफ चंदौली |
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव की सहमति से प्रमुख महासचिव समाजवादी पार्टी राम गोपाल यादव ने सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू को समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव पद पर मनोनीत किया गया है |
जिससे पार्टी से जुड़े लोगों में सुरेंद्र यादव दाढ़ी, ओमप्रकाश यादव, महेंद्र यादव,जगमेंन्द्र यादव, त्रिभुवन यादव, अवधेश कुमार राय, दयाराम यादव, राम आशीष यादव,हवळदार यादव,इंद्रजीत यादव, धनंजय यादव। डा. लुकमान खां, फिरोज खान, अबरार अहमद, गणेश गुप्ता, राजेश कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।