रविवार से गायब महिला की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले-ठीक नहीं थी दिमागी हालात

बभनियाव हांसिपुर गांव के कुएं में महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बभनियाव गांव के केशव मौर्य की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है।
रविवार से गायब महिला की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले-ठीक नहीं थी दिमागी हालात
बभनियाव गांव के केशव मौर्य की पत्नी बसंती देवी

 धानापुर, चंदौली | स्थानीय  थाना क्षेत्र स्थित बभनियाव हांसिपुर गांव के कुएं में महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बभनियाव गांव के केशव मौर्य की पत्नी बसंती देवी के रूप में हुई है। उनकी उम्र 55 वर्ष बताई जा रही है।परिजनों ने बताया कि महिला की काफी दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी।

आपको बता दें कि परिजनों का कहना है कि महिला रविवार दोपहर से ही गायब थी। जिनकी दिमागी हालत ठीक नहीं बताई जा रही है। साथ ही महिला का इलाज चल रहा था। सुबह ग्रामीण अपने खेत पर गए तो कुएं में उतराया शव लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी जिससे रो रोकर परिजनों का बुरा हाल हुआ पड़ा है।
रविवार से गायब महिला की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले-ठीक नहीं थी दिमागी हालात
खबर पाकर मौके पर पहुंची  धानापुर पुलिस 

बताते चलें कि मृतक महिला के दो पुत्र छोटू व राम अशीष हैं। दोनों ब्लॉक नहर के पास सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। वहीं मृतका के पुत्र छोटू ने बताया की मम्मी रविवार दोपहर से ही घर से गायब थी। मैं सोचा की घर के बगल में शादी समारोह में गई हैं। रात तक घर नहीं पहुंची तो परिवार के सभी लोगों ने खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। तो इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

गांव के सिवान में सोमवार सुबह कुएं के पास बदबू आने लगी। इसकी सूचना गांव में फैल गई। घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के पति व पुत्र ने पास जाकर देखा तो बसंती की लाश दिखाई दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रविवार से गायब महिला की कुएं में मिली लाश, परिजन बोले-ठीक नहीं थी दिमागी हालात
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

इस संबंध में थाना प्रभारी धानापुर प्रशांत सिंह ने बताया कि बभनियाव गांव के सिवान में स्थित कुएं में महिला का शव मिला है। जिसको पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

 सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |