समाजवादी लोहिया वाहिनी में युवा नेता गुलशन यादव बनें राष्ट्रीय सचिव

समाजवादी लोहिया वाहिनी में युवा नेता गुलशन यादव बनें राष्ट्रीय सचिव

समाजवादी पार्टी की नीतियों पर संचालित लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के द्वारा गुलशन यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करते हुए सचिव के पद से मनोनित किया गया है। 


पूर्वांचल न्यूज प्रिंट / चहनियां | समाजवादी पार्टी की नीतियों पर संचालित लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के द्वारा गुलशन यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी  में शामिल करते हुए सचिव के पद से मनोनित किया गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि गुलशन यादव पुत्र श्री नाथ यादव  चहनिया बलुआ थाना अंतर्गत ग्राम राधे की मड़ई के निवासी हैं। गुलशन यादव युवाओं की आवाज उठाने वाले के रूप में जाने जाते हैं । अतः समाजवादी पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों ने उन्हें समाजवादी लोहिया वाहिनी में राष्ट्रीय सचिव का पद देकर मनोनयन पत्र प्रदान किया है।



 गुलशन यादव को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किए जाने से क्षेत्रीय युवाओं में काफी हर्ष व्याप है वहीं सैयदराजा विधान सभा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू में बधाई देते हुए कहा की गुलशन यादव समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन –जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने में  सहायक होंगे।
वहीं एडवोकेट विनीत सिंह,युवा नेता धनंजय यादव, नित्या यादव,आशुतोष सिंह,रत्नेश विश्वकर्मा समशेर भारती,भास्कर सोनकर समेत क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें