ऋषभ कुमार सिंह बने जिमनास्टिक में मिस्टर इंडिया, ग्रामीणों में हर्ष

ऋषभ कुमार सिंह बने जिमनास्टिक में मिस्टर इंडिया, ग्रामीणों में हर्ष

ऋषभ कुमार सिंह ने परचम लहराते हुए बाडी बिल्डर का मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर चंदौली जिला सहित अपने गांव का नाम रौशन किया है |

फोटो - ऋषभ कुमार सिंह


सकलडीहा, चंदौली। राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में आयोजित जिमनास्टिक प्रतियोगिता में जनपद का लाल ऋषभ कुमार सिंह ने परचम लहराते हुए बाडी बिल्डर का मिस्टर इंडिया का खिताब जीतकर चंदौली जिला सहित अपने गाव का नाम रौशन किया है। इसकी जानकारी मिलते ही ऋषभ कुमार सिंह के घर शुभकामना देने वालों ताता लगा रहा।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर बसा मधुपुर गाव निवासी संतोष कुमार सिंह के पुत्र ऋषभ कुमार सिंह विगत कई वर्षो से प्रयागराज में रहकर जिमनास्टिक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे थे। इस बावत पिता संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर जिमनास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें मेरा पुत्र ऋषभ कुमार सिंह ने मिस्टर इंडिया का खिताब जीत कर हम सभी का मान बढाया है। रविवार को गाव के लोगों के आने का क्रम जारी रहा। सभी लोग अपने खुशी का इजहार कर शुभकामना दिया है। इस मौक़े पर सतीश चंद्र सिंह, गुलाब सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुरेन्द्रकांत मिश्र एडवोकेट आदि लोगों ने हर्ष जताया है।

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories,follow: News in Hindi -👉 Facebook 👉Twitter  👉 Instagram 👉 Teligram.👉Google News. 👉हमें गूगल में खोजने के लिए Google में purvanchalnewsprint.co.in  लिख कर सर्च करें | पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें