कन्दवा पुलिस ने 02 गोवंशीय पशुओं के साथ दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

कन्दवा पुलिस ने 02 गोवंशीय पशुओं के साथ दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

कन्दवा पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट के मैजिक वाहन से 02 गोवंशीय पशुओ को बिहार वध हेतु विक्रय करने क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते समय  गिरफ्तार किया गया.

कन्दवा पुलिस ने 02 गोवंशीय पशुओं के साथ दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार
कन्दवा पुलिस ने 02 गोवंशीय पशुओं के साथ दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार 
  •  मैजिक वाहन से वध हेतु ले जा रहे थे बिहार 

 पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली 

आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा गौवंशों की तस्करी पर प्रतिबंध लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर व देवेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दयाराम गौतम थाना कन्दवा द्वारा मुखबिर की सूचना पर बिना नम्बर प्लेट के मैजिक वाहन से 02 गोवंशीय पशुओ को उत्तर प्रदेश से बिहार वध हेतु विक्रय करने क्रूरता पूर्वक बांधकर ले जाते समय बकौड़ी नहर पुलिया थाना कन्दवा चन्दौली के पास से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कन्दवा पर मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग

1.मु0अ0सं0 58/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम, थाना कन्दवा।

गिरफ्तार अभियुक्त:- 

1.पंकज कुमार पुत्र श्यामराज राम निवासी ग्राम ओडौवला थाना धानापुर जनपद चन्दौली उम्र करीब 19 वर्ष 
2.त्रिवेणी पुत्र रामसखी धोबी ग्राम बैजनाथ थाना रामगढ़ जिला भभुआ बिहार उम्र करीब 50 वर्ष

बरामदगी

02 गोवंश
01 टाटा मैजिक वाहन 

पुलिस टीम में 

1.उ0नि0 दिनेश कुमार मिश्रा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 
2.हे0का0 देवब्रत उपाध्याय थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 
3.का0 प्रदीप यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली शामिल रहे |

सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |