जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह
द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।
चंदौली/ पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा मीडिएशन एवं कंसीलियेशन प्रोजेक्ट
कमेटी सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के तत्वावधान में सम्पूर्ण राष्ट्र में पिछले 1 जुलाई से
आगामी 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में दिनांक 09.07.2025 को माननीय जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह
द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों को मध्यस्थता
के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।
जनपद न्यायाधीश महोदय ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली द्वारा संचालित मध्यस्थता केन्द्र में संदर्भित मामलों को भेजने के
लिए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिया तथा इन मामलों की सूची प्रस्तुत करनें का
आदेश दिया।
उन्होने मध्यस्थता कार्य प्रत्येक दिन प्रातः10.00 बजे से 5.00 बजे तक
संचालित करने का आदेश दिया।