अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे , मायावती, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी

अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे , मायावती, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी

UP  News : समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन पर मायावती, केशव प्रसाद मौर्य और राम गोपाल यादव समेत कई दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी।

Akhilesh Yadav Birthday : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज 1 जुलाई 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती, समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

 अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई और लंबी और खुशहाल जिंदगी की ढेरों शुभकामनाएं।

चाचा राम गोपाल यादव ने दी विशेष शुभकामनाएं 

अखिलेश यादव के चाचा राम गोपाल यादव ने अपने भतीजे और सपा के मुखिया अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर विशेष शुभकामनाएं दी हैं। 

राम गोपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीए नेता अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आप खुश रहें, स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आने वाले लंबे समय तक देश का नेतृत्व करते रहें।

" उधर, चाचा शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर लिखा, "समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनकी युवा सोच, जनसेवा और संघर्ष की पहचान के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और समाजवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश के भविष्य को नई दिशा देगी। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखें और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर सफलता प्रदान करें।

" उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख को दी बधाई उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 

केशव प्रसाद मौर्य ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सपा प्रमुख, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री राम, भगवान कृष्ण और देवों के देव महादेव के आशीर्वाद से वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।

"सबसे विश्वसनीय पूर्वांचल का हिंदी न्यूज़ वेबसाइट पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट | For more related stories, follow: News in Hindi-👉 Facebook 👉Twitter 👉 Instagram 👉 Teligram👉Google News. पोर्टल की सदस्यता ग्रहण करने के लिए Membership Plan देखें |