दिल्ली के लाजपत नगर-1 में महिला और उसके बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को चंदौली से गिरफ्तार किया गया।
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
दिल्ली के लाजपत नगर-1 में महिला और उसके बेटे की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकेश पासवान को उत्तर प्रदेश के चंदौली से गिरफ्तार किया गया। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन से भागने की कोशिश कर रहा था।
गारमेंट्स की दुकान में काम करता था
मृतका रुचिका (42) और उसके बेटे कृष (14) की हत्या उसके घर पर काम करने वाले कर्मचारी मुकेश पासवान ने की। मुकेश बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा थाने का रहने वाला है। वह कई सालों से मृतका की गारमेंट्स की दुकान पर काम कर रही थी।
घटना के वक्त मृतका का पति कुलदीप घर पर नहीं था। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुगलसराय कोतवाली पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
![]() |
मृतका की फाइल फोटो। |
पुलिस की शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह पता चल पाएगी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर दिल्ली ले जाएगी।