राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
- माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ
पूर्वांचल न्यूज़ प्रिंट /ब्यूरो चीफ दिवाकर राय चंदौली
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। जिसमें श्री किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय चंदौली, श्री अशोक कुमार सिंह यादव पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री सुबेदार सिंह अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, श्री अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, श्री राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), चन्दौली, श्री विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, श्री परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (पू० म० रे०) मुगलसराय चन्दौली, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी. डि.) चन्दौली, श्रीमती इन्दुरानी सिविल जज (जू. डि.) चन्दौली, श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू. डि.) चकिया चन्दौली, सुश्री नूतन सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी. प्रथम/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चन्दौली, सुश्री शिवानी सिविल जज (जू. डि.)/एफ. टी. सी.- ।। चन्दौली, सुश्री ईशा राय अपर सिविल जज(जू. डि.) – ।।, श्री चन्द्र मोहन गर्ग जिलाधिकारी चन्दौली, श्री आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री सुनील भगवत अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली, श्री मन्तोष सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण यूपी बैंक, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के महामंत्री गौरव कुमार सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष अमरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रिय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजीकल मोड में आयोजित किया गया।
जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा निम्नलिखित वादों का निस्तारण किया गया है :----
1. श्रीमान जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र सिंह द्वारा कुल 04 वादों का निस्तारण कर रूपया 12,00 /- का समझौता राशि दिलाया गया ।
2. श्री किरन पाल सिंह प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 35 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 07 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 4,22,000 / - दिलाया गया।
3. श्री अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 38 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 2,61,70,000/ - का प्रतिकर दिलाया गया।
4. श्री अशोक कुमार- xI अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 05 इजराय वाद निस्तारण किया गया।
5. श्री अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 06 वाद का निस्तारण कर रूपया 600/- जुर्माना वसूल किया गया।
6. श्री राम बाबू यादव विशेष न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण कर 66,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
7. श्री परितोष श्रेष्ठ अपर अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश / एफ. टी. सी. प्रथम चन्दौली/ नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 177 विद्युत वादों निस्तारण किया गया।
8. श्रीमती इशरत परवीन फारूकी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 3320 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,09,500/- जुर्माना वसूल किया गया ।
9. श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी.डि.), द्वारा कुल 24 सिविल वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 11 वादों में रू0 1,03,67,091/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया ।
10. श्री अरूण कुमार गुप्ता अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1710 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,81,385/- जुर्माना वसूल किया गया।
11. श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 131 वादों का निस्तारण रूपया 3,04,953/- जुर्माना वसूल किया गया।
12. श्री कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 550 वादों का निस्तारण कर रू0 13450/- जुर्माना वसूल किया गया।
13. सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1339 वादों का निस्तारण कर रूपया 12,500/- जुर्माना वसूल किया गया।
14. श्री यज्ञेश कुमार सोनकर अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 510 वादों का निस्तारण कर रूपया 59,460/- जुर्माना वसूल किया गया।
16. सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.)/एफ.टी.सी.– ।। चन्दौली, द्वारा कुल 127 वादों का निस्तारण कर रूपया 340/- जुर्माना वसूल किया गया।
17. सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.) - ।। चन्दौली द्वारा कुल 96 वादों का निस्तारण किया गया।
18. उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9073 मुकदमों का निस्तारण किया गया।
19. सभी बैंकों द्वारा कुल 587 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 5,59,80,000/- (पांच करोड़ उन्नसठ लाख अस्सी हजार) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,53,81,000/- (दो करोड़ तीरपन लाख इक्यासी हजार) नकद वसूला गया।
20. जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 66498 मामलों का निस्तारण किया गया।
यह सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली श्री विकास वर्मा- । द्वारा दी गयी।
उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 12,58,988/- (बारह लाख अठ्ठावन हजार नौ सौ अठ्ठासी) तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 1,03,67,091/ (एक करोड़ तीन लाख सड़सठ हजार इक्यानबे) है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 9073 है।